{"_id":"5c800754bdec2214411971b5","slug":"191551894356-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस इंडिया डांस के लिए आडीशन 17 को, 20 प्रतिभागियों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस इंडिया डांस के लिए आडीशन 17 को, 20 प्रतिभागियों का होगा चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम करने और उसे सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
यह बैठक समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में पोरवाल धर्मशाला होमगंज में की गई। सर्वसम्मति से 24 मार्च को पोरवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सक्षम सेंगर, गोपाल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, रामचंद्र सोनी, गोल्डी पोरवाल व सीमा पोरवाल बनाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक गोयल, विशाल दुबे बनाए गए। समारोह में डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के 20 प्रतिभाशाली बच्चों की स्क्रीनिंग के उपरांत नृत्य प्रतियोगिता, उज्जैन व बरसाने के विशेष कलाकारों द्वारा शिव तांडव, भस्म आरती, अघोरी नृत्य, शिव-पार्वती, राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां व मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुतियां, फूलों की होली, सेना की सर्जिकल स्ट्राइक (मंचन- विशेष प्रस्तुति), होली आई रे (विशेष प्रस्तुति), पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों को सलाम (विशेष प्रस्तुति) और भी तमाम हैरतअंगेज, हास्य व मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 20 प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा ही मंच पर प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 15 मार्च तथा बच्चों की प्रस्तुति का ऑडिशन 17 मार्च सुबह सुबह 11 बजे से क्रोनिक एकेडमी फूलमती मंदिर के पीछे लिया जाएगा। बैठक में डॉ. एसएस परिहार, कपिल गुप्ता, हरी नारायण अग्रवाल, गुरमीत सिंह, संजीव गुप्ता, रानू पोरवाल, रोहन पुरवार, लक्ष्य दीक्षित, रजत विश्नोई, शशि गुप्ता, महिला शाखा अध्यक्ष मीरा गुप्ता, छमा सोनी, रिंकी शुक्ला, निशा सेंगर, ज्योति विश्नोई, प्रतिभा सोनी आदि सदस्य मौजूद रहे।
डांस इंडिया डांस के लिए ऑडीशन 17 को
विशाल होली मिलन समारोह 24 को