{"_id":"5c7ac816bdec2275c5124fc1","slug":"191551550486-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए अजीतमल में जनसेवा केंद्र को अधिगृहीत किया गया है। सभी विभागों के पंद्रह हजार से कम मानदेय पाने वाले 18 से 40 वर्ष के श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने केंद्र में रजिस्ट्रेशन की स्थिति को देखा और प्रतिदिन की काउंटिंग जिला स्तर पर भेजने की बात कही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस योजना में श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, बैंक खाता और उम्र के हिसाब से पहली किस्त की राशि लेकर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें एक यूआईडी नंबर व श्रम योगी कार्ड दिया जाएगा। खाते से हर माह राशि अंतरित होने के बाद मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के निजी उपक्रम करने वाले या किसी दुकान आदि पर काम करने वाले ऐसे श्रमिक भी पात्र होंगे, जिनकी आय 15 हजार से कम हो। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत पांच मार्च को प्रधानमंत्री अहमदाबाद से तथा मुख्यमंत्री लखनऊ से करेंगे।
15 हजार से कम मानदेय पाने वाले श्रमिकों को पेंशन देने की है योजना
अमर उजाला ब्यूरो