{"_id":"5c685ae2bdec22737548baf1","slug":"191550342882-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानंदा, तूफान तीन मार्च तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानंदा, तूफान तीन मार्च तक निरस्त
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कानपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में कार्य के चलते उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। कुछ ट्रेने रोक-रोक कर चलाई जाएगी।
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पहले से रुकने वाली ट्रेनें रद्द चल रही थीं। अब 17 फरवरी से कानपुर यार्ड में कार्य के चलते उत्तर मध्य रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसलिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूर्णतया निरस्त कर दिया है, वही कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण कर दिया है। इससे महानंदा 15483/15484, तूफान 13007/13008 एक्सप्रेस को अब 17 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं जब कानपुर से टूंडला जाने वाली ट्रेन 64587/64588 को भी तीन मार्च तक के लिए रद्द होने की जानकारी मिली। इसके इसके अलावा टूंडला से कानपुर जाने वाली ट्रेन 64156 अब 17 मार्च तक पनकी स्टेशन तक ही जाएगी। इससे पहले 64164 को भी शनिवार के दिन पहले ही रद्द किया जा चुका है। अब इस ट्रेन को भाऊपुर गोविंदपुरी के मध्य तीस मिनट तक रोका जाएगा। कानपुर फफूंद मेमो 64590 को कानपुर फफूंद के मध्य 80 मिनट तक बीच में रोका जाएगा।
ये है व्यवस्था
15483/15484 महानंदा एक्सप्रेस 17 मार्च तक, 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस 17 मार्च तक, 64587/64588 कानपुर-टूंडला पैसेंजर तीन मार्च तक रद्द कर दी गई है। 64156 टूंडला कानपुर पैसेंजर 17 मार्च तक पनकी तक जाएगी।
विज्ञापन
-कानपुर यार्ड में काम की वजह से रेलवे ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो