फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चयनित 30 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण शुरू

चयनित 30 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 05 Mar 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
चयनित 30 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण शुरू
औरैया। राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत एक मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सदर विधायक ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। चयनित 30 बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से बेरोजगारों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्यक्रम से जिले के बेरोजगारों को रोजगार से जोड़े जाने का काम किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी राजीव शुक्ल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में से इन 30 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इन चयनित प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र पर एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके उपरांत इनका लघु उद्योग लगवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षणार्थी यदि लघु उद्योग लगाते हैं तो मशीनरी पर व्यय हुई धनराशि का पचास प्रतिशत अनुदान विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डा.रश्मि यादव, डॉ.एसके सिंह आदि ने भी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत उद्योग लगाने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पंथ नरायण पांडेय, बैकुंठ मिश्रा, अशोक अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मासिक प्रशिक्षण का विधायक ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed