{"_id":"5c7c20ebbdec2208b0010ebf","slug":"181551638763-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर सम्मेलन की सफलता की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर सम्मेलन की सफलता की बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अखिल भारतीय शर्मा विश्वकर्मा महासभा की बैठक ब्रह्मनगर स्थित मैथिल विद्यालय में हुई। इसमें सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, युवा महामंत्री अवधेश शर्मा एवं समाजसेवी ओमप्रकाश ओझा की मौजूदगी में हुई। पदाधिकारियों ने प्रांत महासभा का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से 24 मार्च को सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया।
15 संयोजक बनाए गए। बताया गया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश रामआसरे विश्वकर्मा होंगे। बैठक में ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि समाज के लोगों को भेदभाव भुलाकर एक साथ रहने की आवश्यकता है तभी समाज के लोगों की राजनीतिक दल कद्र करेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि समाज में जागरूकता का अभाव है। इसी के चलते समाज के लोग संगठित नहीं हो पाते हैं।
मीडिया प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने सम्मेलन में पड़ोसी जनपदों के लोगों को भी बुलाए जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता लालमणि शर्मा, संचालन महामंत्री अवधेश शर्मा ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष पृथ्वीराज ओझा, सुरेश चंद्र, आशीष कुमार, अंकित शर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, हरीशंकर शर्मा, गजेंद्र प्रसाद, रामचंद्र शर्मा, शीलचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो