फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक किलिक में पाएं अपने खेतों के नक्शे

एक किलिक में पाएं अपने खेतों के नक्शे

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक किलिक में पाएं अपने खेतों के नक्शे
उरई। खेतों के नक्शों के लिए अब जिले के किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने जिले की सभी 575 ग्राम पंचायतों के नक्शों को खतौनी की ही तरह आनलाइन कर दिया है। इससे अब किसान किसी भी जन सुविधा केन्द्र में पहुंचकर अपने नक्शेे की नकल ले सकेगा।
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक किसी भी सरकारी कागज में खेत के नक्शेे लगाने के लिए किसानों काफी परेशान होना पड़ता था। स्थिति यह थी कि नक्शेे की नकल लेने के लिए किसान को भू राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन


बाबू व वकील के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें नक्शेे पाने के लिए दो से तीन दिन तक के लिए भटकना पड़ता था। प्रशासन ने अब सभी नक्शों को आनलाइन कर दिया है। जिससे किसान घर बैठे एक किलिक पर ही नक्शों की नकल ले सकेगा। इससे जहां किसानों का समय बचेगा तो वही उन्हें नक्शेे के लिए जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ने बताया कि जिले की किसानों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने अब खतौनी की तरह ही खेत के नक्शों का डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण करा दिया है। इससे अब जिले की 575 ग्राम पंचायतों के लगभग 1085 गांवों के नक्शों को आनलाइन निकाला जा सकेगा। इससे अब किसानों को नक्शों के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

जिला प्रशासन ने खेत के नक्शों को खतौनी की ही तरह किया आनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed