फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रात में महिला यात्रा को हाईवे पर उतारकर चली गई रोडवेज बस

रात में महिला यात्रा को हाईवे पर उतारकर चली गई रोडवेज बस

Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रात में महिला यात्रा को हाईवे पर उतारकर चली गई रोडवेज बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। अधिकारियों के आदेश के बाद भी रोडवेज बस के चालक परिचालकों की मनमानी रुक नहीं रही है। आदेश है कि सभी बसें कस्बे के अंदर होकर जाएंगी। इसके बाद भी चालक बस को हाईवे से सीधे निकाल ले जा रहे हैं और यात्रियों को हाईवे पर उतार देते हैं। बुधवार रात भी एक महिला यात्री को बस के परिचालक ने जबरन हाईवे पर उतार दिया। महिला यात्री ने डीएम को पत्र देकर शिकायत की है।

बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी साधना तिवारी पत्नी उमाशंकर तिवारी ने डीएम को भेजे पत्र में बताया है कि वह बुधवार को इटावा किसी काम से गई थी। वापस आते समय देर शाम वह इटावा से ही औरैया आने वाली रोडवेज बस में बैठ गई।
विज्ञापन


रोडवेज बस ने जब हाईवे टोल पार किया तो उसने परिचालक से कस्बे के अंदर बस ले जाने को कहा तो वह बस के परिचालक ने अभद्रता शुरू कर दी। उसे कस्बे से करीब चार किमी दूर राजकमल ढाबा के सामने हाईवे पर उतार दिया। उसी बस में एक महिला यात्री और थी उसे बाबरपुर उतरना था। उसे भी उतार दिया। रात में वह किसी तरह अपने घर पहुंची। महिला यात्री ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed