{"_id":"5c80094ebdec2214262c44e5","slug":"171551894862-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : अब तक किसानों से खरीदी गई 79 हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : अब तक किसानों से खरीदी गई 79 हेक्टेयर भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। बुंदेलखंड के विकास और उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तेज रफ्तार परिवहन से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बनाए जा रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की जमीन खरीद की गति धीमी गति से जारी है। जिले में अभी तक 681 किसानों से लगभग 79 हेक्टेयर की जमीन खरीदी जा सकी है। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीद के मामले में औरैया तहसील के अधिकारी नंबर वन पर चल रहे हैं। बिधूना तहसील किसानों से बैनामा कराने के मामले में सबसे पीछे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के विकास और तेज रफ्तार परिवहन का सपना बुंदेलखंडवासियों को दिखाया था। वर्ष 2018-19 में एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके निर्माण में 14000 करोड़ रुपये लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने मार्च में निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए थे और किसानों से तेजी से जमीन खरीदने का फरमान भी जारी किया था।
जमीन खरीदने के मामले में औरैया तहसील प्रथम स्थान पर है। बिधूना तहसील तीसरे नंबर पर है। बिधूना एसडीएम अमित कुमार के अनुसार, अभी तक कुल 159 किसानों से 13.50 हेक्टेयर जमीन के अभी तक 61 बैनामे किए गए हैं। अजीतमल एसडीएम विजय प्रताप ने बताया कि 245 किसानों से 25.658 हेक्टेयर जमीन के 108 बैनामे किए गए। पहले स्थान पर रहने वाली औरैया तहसील में सबसे अधिक बैनामे हुए हैं। तहसीलदार अजीत कुमार ने बताया कि अभी तक 277 किसानों से 39.50 हेक्टेयर जमीन का 193 किसानों से बैनामा कराया गया है।
विज्ञापन
इनसेट -----------------
जिले में कुल जमीन और बैनामे की स्थिति
तहसील कुल जमीन कुल किसान
औरैया 165 2300
अजीतमल 97.352 1507
बिधूना 209 2400
अफसरों का कहना है
तहसीलदार सदर अजीत कुमार यादव ने खरीद में तेजी न होने के संबंध में बताया कि एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीदने का प्रयास तेजी से जारी है। बताया कि किसानों से संपर्क फिर उनकी सहमति और उसके बाद स्टांप खरीद के बाद ही बैनामे का कार्य हो रहा है। इन सभी में कुछ दिक्कतें भी आ रहीं हैं। कई किसान जिले से बाहर भी हैं।
सहायक निबंधन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस वे के लिए बैनामा कराने आने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : अब तक खरीदी गई 79 हेक्टेयर भूमि
तीनों तहसीलों के 681 किसानों ने कराया बैनामा
सबसे अधिक औरैया तहसील के 193 किसानों ने कराया बैनामा