फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गायन में सत्य प्रकाश, विवेक, तमन्ना ने जीती प्रतियोगिता

गायन में सत्य प्रकाश, विवेक, तमन्ना ने जीती प्रतियोगिता

Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
गायन में सत्य प्रकाश, विवेक, तमन्ना ने जीती प्रतियोगिता
औरैया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को देर शाम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



शनिवार को ईशा वाटिका में प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समन्वयक अनवर वारसी ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न दिया। निर्णायक मंडल में ज्ञान सक्सेना, अविनाश चंद्र अग्निहोत्री, भीमसेन सक्सेना रहे। गायन प्रतियोगिता में सत्य प्रकाश दीक्षित ने प्रथम, विवेक सक्सेना ने द्वितीय, तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में नेहरू युवती मंडल सहार ने प्रथम, नेहरू युवती मंडल बेला ने द्वितीय और युवती मंडल अजीतमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रस्तुति में युवा मंडल सहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सामूहिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शहीदों को नमन कर लोगों की आंखों में आंसू ला दिए।
विज्ञापन



कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनील सक्सेना, श्रवण कुमार, नितिन वर्मा, डा. सक्षम सेंगर, साफिया बानों, रिषभ अवस्थी, आकांक्षा, प्रदीप त्यागी, तमन्ना खान, सुनील, शैलेंद्र कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed