{"_id":"5bc4d862bdec2269b262dd85","slug":"171539627106-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के लिए राम मंदिर सिर्फ चुनावी मुद्दा-विशंभर प्रसाद निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के लिए राम मंदिर सिर्फ चुनावी मुद्दा-विशंभर प्रसाद निषाद
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
उरई। भाजपा के लिए राम मंदिर सिर्फ चुनावी मुद्दा है। वह मंदिर मस्जिद मुद्दे का राजनीतिकरण कर जनता को भ्रमित किए है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए कभी गाय, कभी मंदिर तो कभी सांप्रदायिक बातों के जरिए जनता को भ्रमित करती हैं। लेकिन जनता अब हकीकत जान गई है और आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कही। वह झांसी से लखनऊ जाते वक्त अपने रिश्तेदार रामबाबू निषाद के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। निषाद ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने रथयात्रा निकालकर शिला पूजन के नाम पर करोड़ों लोगों से दान लिया था।
उस दान का क्या हुआ, इस पर भाजपा को श्वेतपत्र निकालकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, मंदिर मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके चुनावी लाभ के लिए चुनाव में बार-बार मंदिर मुद्दा उठाया जाता है। गुजरात से बुंदेलखंड व उत्तर भारतीयों को सरकारी साजिश के तहत भगाया जा रहा है। बिल्डरों से पैसा लेकर कुछ गुंडे उत्तर भारतीयों को मारपीट कर भगा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा की यूपी, केंद्र व गुजरात में सरकार है, फिर भी उत्तर भारतीयों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद सपा पर जो परिवारवाद के आरोप लगते थे, वह समाप्त हो गए हैं। अब जनता की अदालत में है, वह किसे चुनती है।
उन्होंने कहा कि वे लगातार बुंदेलखंड के किसानों, अन्ना प्रथा को लेकर संसद में सवाल उठाते रहे हैं लेकिन चाहते हैं कि पहले बुंदेलखंड की बदहाली दूर हो, तब बुंदेलखंड अलग राज्य बने। क्योंकि बिना तैयारी के किए बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया तो यह राज्य बनने के बावजूद बदहाल ही रहेगा। हालांकि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, उसे ही बुंदेलखंड को लेकर निर्णय करना है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, मैयादीन पांचाल, परमलाल निषाद आदि मौजूद रहे।