{"_id":"6456a3bdc5b6ead32907a994","slug":"17-workers-including-achalda-block-chief-expelled-from-bjp-auraiya-news-c-12-1-219517-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अछल्दा ब्लॉक प्रमुख समेत 17 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अछल्दा ब्लॉक प्रमुख समेत 17 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित
Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। नगर निकाय के चुनाव में भाजपा को भितरघातियों से जूझना पड़ रहा है। इसे लेकर पार्टी हाईकमान ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिले के सात निकायों से अछल्दा ब्लॉक प्रमुख समेत सत्रह लोगों को पार्टी से छह वर्ष से लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। जिससे भितरघातियों में खलबली मच गई है।
भाजपा में नामांकन एक दिन पहले ही अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के नाम तय हुए थे। जिसके बाद से असंतोष की स्थिति देखी जा रही थी। जिसमें कई बागी नेताओं ने निर्दलीय ही अपने नामांकन कर दिए थे। ऐसे में पार्टी के प्रत्याशियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। पार्टी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि औरैया नगर पालिका क्षेत्र से विमल पांडेय, छुन्ना मिश्रा, नगर पंचायत बिधूना से निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श मिश्रा व समर्थक हरीश चौबे, सत्यम त्रिवेदी, अवनीश भदौरिया, नगर पंचायत फफूंद से निर्दलीय प्रत्याशी गीता कुशवाहा, शिव कुमार राजपूत, नगर पंचायत अछल्दा से निर्दलीय प्रत्याशी महेश कौशल, रिंटू दुबे, अछल्दा के ब्लॉक प्रमुख शरद राना, आशुतोष गौर, नगर पंचायत अटसू से वीरेंद्र राजपूत, शरद राजपूत, नगर पंचायत दिबियापुर पप्पू पोरवाल, अरविंद पोरवाल, नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर से संतोषी चक पत्नी अशोक चक को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।