{"_id":"5cc3449abdec221454122716","slug":"161556300954-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस लैस वाहन उपलब्ध कराने की शुरू हुई कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस लैस वाहन उपलब्ध कराने की शुरू हुई कार्यवाही
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन की ओर से सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को जीपीएस लैस वाहनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें देर शाम तक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन सौंपे गए। वहीं, जोनल मजिस्ट्रेटों को शनिवार को वाहन सौंपे जाएंगे।
इटावा लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने 126 सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को जीपीएस लैस वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस संबंध में एआरटीओ ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से उनसे वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें उन्होंने 276 भारी व 401 हल्के वाहन उपलब्ध करा दिए हैं। बताया कि इसमें 114 सेक्टर व 12 जोनल मजिस्ट्रेटों के भी वाहन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 114 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें देर शाम तक 80 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए। शेष 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों व 12 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ शनिवार को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी बहुत वाहन स्वामियों ने अपने वाहन निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके वाहन अधिगृहीत किए गए हैं, वह तत्काल अपने-अपने वाहन उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।