फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   श्रावस्ती की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

श्रावस्ती की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 04 Mar 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
दिबियापुर (औरैया)। कस्बा रामगढ़ में स्थित सुंदर सिंह इंटर कालेज के शिवजी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनरतले तृतीय राज्यस्तरीय उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्रावस्ती की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता। क्रिकेट प्रतियोगिता में औरैया, बांदा व श्रावस्ती की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



फाइनल मुकाबला श्रावस्ती और बांदा की टीमों के बीच खेला गया। श्रावस्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 190 रन बनाकर बांदा की टीम को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया। श्रावस्ती की टीम की ओर से चांद अली ने 40 गेंदे खेलकर सात छक्के व आठ चौकों की मदद से 91 रनों की नाबाद पारी खेली। यासिर ने 16 गेंदों में चार छक्के, पांच चौकों की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन



लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरी बांदा की टीम 117 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे श्रावस्ती की टीम ने 73 रनों से विजय हासिल की। बांदा की टीम की ओर से सबसे अधिक मयंक ने 32 गेंदों पर 45 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बांदा की टीम का खिलाड़ी 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका। श्रावस्ती की ओर से गेंदबाजी करते हुए सबसे घातक गेंदबाज विकास ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मदन ने दो विकेट प्रशांत, चांद, देवेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। चांद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एंपायर की भूमिका मोहित शुक्ला, राघवेंद्र यादव और कमेंटेटर विशाल पालीवाल व श्याम गुप्ता रहे। इस मौके पर हरवंश राजपूत, हरभूषण सिंह चौहान, संजय सिंह सेंगर, राजनारायण कुशवाहा, विनोद यादव, अमित राजपूत व अनुज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-राज्यस्तरीय उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed