{"_id":"5c7c1c32bdec22736d6a298f","slug":"161551637554-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के लिए गठित की संघर्ष समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के लिए गठित की संघर्ष समितियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को अजीतमल स्थित जनता इंटर कालेज में हुई। बैठक में समस्याओं का निराकरण न होने पर शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए संघर्ष समिति का गठन किया गया। साथ ही मांगें मंजूर न होने पर प्रदर्शन करने की बात कही गई।
बैठक में सबसे पहले पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना। जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने कहा कि आठ मार्च से शुरू होने वाले हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक यह बहिष्कार व प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही बताया कि जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्र पर प्रदर्शन करने के लिए 15 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है। संघर्ष समिति मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में सीबीएसई की तरह बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का खर्च शिक्षकों को दिया जाना है। साथ ही अन्य समस्याएं भी शामिल हैं। यदि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण न किया गया तो वह प्रदर्शन को उग्र रूप देने को बाध्य होंगे। बैठक में संरक्षक प्रेमनारायन दुबे, उपाध्यक्ष शिवप्रकाश दुबे, जिलामंत्री नवीन कुमार तिवारी, संतोष कुमार त्रिपाठी, होशियार सिंह, सुधीर कुमार, रामशरण मिश्रा, अरविंद दुबे, अखिलेश पाल, कवलेंद्र गुप्ता, अजय दीक्षित व चंद्रप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-जनता इंटर कालेज अजीतमल में हुई शिक्षक संघ की बैठक
-आठ मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो