{"_id":"5c69a9e1bdec2229c12b9403","slug":"161550428641-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग न बनने से विद्यालय जाने वाले दिव्यांग बच्चों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग न बनने से विद्यालय जाने वाले दिव्यांग बच्चों को परेशानी
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। हीरानगर कंचौसी में बने विशेष मूक बधिर विद्यालय में आने के लिए मुख्य मार्ग औरैया-कंचौसी से एक किमी तक संपर्क मार्ग न होने से दिव्यांगों को तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर रोशनपुर गांव के बीच से आना पड़ता है। इससे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष मूक बधिर दिव्यांग विद्यालय हीरानगर कंचौसी का भवन बने करीब एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। इस विद्यालय आने-जाने के लिए सीधा मार्ग औरैया-कंचौसी मार्ग है पर वहां संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से दिव्यांग बच्चों को तीन किलोमीटर घूमकर रोशनपुर गांव के बीच से आना पड़ता है।
औरैया-कंचौसी मार्ग से सीधा लिंक जोडने के लिए दो बार भवन का निरीक्षण करने आए तत्कालीन जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान पति प्रदीप तिवारी को सड़क पक्की कराने के आदेश दिए थे। प्रधान पति ने बताया कि पंचायत निधि से कच्चा मार्ग बनाया गया है। मार्ग नाले की पुलिया न बनने और बजट के अभाव में पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
-हीरानगर में मूक बधिर विद्यालय आने जाने में होती है दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो