{"_id":"5a3415194f1c1ba7668ba53d","slug":"161513362713-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने पहुंची टीम से साथ हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने पहुंची टीम से साथ हाथापाई, हंगामा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। बिजली विभाग के अभियान के दौरान बकाया भुगतान जमा न करने पर कनेक्शन काट रहे कर्मचारियों की दुकानदार से भिड़ंत हो गई। दुकानदार पर आरोप है कि उसने टीम अधिकारियों के साथ भी धक्का मुक्की की। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के सिपाहियों को धक्का देकर आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार सुबह से ही जेई मोहनकृष्ण के नेतृत्व में बिजली विभाग की एक टीम मुख्य राजमार्ग पर बिजली बिलों की वसूली के लिए निकली थी। दोपहर तकरीबन दो बजे टीम बस स्टैंड इलाके में थी। टीम के साथ जेई मोहन कृष्ण इरफान की बैट्री की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार से बिजली बिल का बकाया 10 हजार 322 रुपये भरने के लिए कहा।
बिल का भुगतान नहीं होने की स्थिति में जेई ने संयोजन विच्छेदित करने की नोटिस थमा दी। आरोप है कि दुकानदार ने जेई संग अभद्रता की। इस पर जेई ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी तो दुकानदार ने सिपाही के साथ भी धक्का मुक्की की और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
इसके बाद एसआई राजीवकुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को लेकर कोतवाली आए। जहां पर अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल संतोष कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।
10 हजार का बकायेदार था आरोपी, यूपी 100 के सिपाहियों को धक्का दे भागा
अमर उजाला ब्यूरो