फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   16000 members increased on committees, 50 percent more fertilizer will be available16000 members increased on committees, 50 percent more fertilizer will be available

Auraiya News: समितियों पर बढ़े 16000 सदस्य, 50 फीसदी ज्यादा मिलेगी खाद

Fri, 20 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
16000 members increased on committees, 50 percent more fertilizer will be available16000 members increased on committees, 50 percent more fertilizer will be available
औरैया। जिले में स्थापित 79 सहकारी समितियों पर पिछले साल सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कवायद में 16000 किसानों ने सदस्यता ली है। समितियों पर बढ़े इन सदस्यों के चलते मौजूदा साल में समितियों पर खाद के कोटे में 50 फीसदी का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी में किसानों के लिए सहकारी समितियां अहम भूमिका निभाती है। सस्ते ऋण के साथ ही खाद मुहैया कराती हैं। जिले की 79 सहकारी समितियों पर सालों से 98491 सदस्य थे। पिछले साल सहकारिता विभाग की ओर से वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसके बाद इन सदस्यों में 16000 का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

सदस्यता लेने वाले किसानों ने 200 रुपये बॉन्ड भी जमा किए हैं। जिससे समितियों पर 23 लाख की धनराशि मिली है। यह धनराशि समितियों के कायाकल्प में काफी कुछ मदद करेगी। साल 2025 में जिले की 79 समितियों पर खाद का कोटा 12000 एमटी तक सीमित था। लेकिन मौजूदा साल में यह बढ़कर 18000 एमटी हो गया है। ऐसे में प्राइवेट को आवंटित होने वाली खाद का एक बड़ा हिस्सा समितियों पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार सदस्यता बढ़ने से 50 फीसदी खाद का कोटा समितियों पर बढ़ा है। यही नहीं किसानों हर साल समितियों के जरिये मिलने वाले ऋण की धनराशि को भी 4.60 करोड़ बढ़ा दिया गया है। रियायती ब्याज पर मिलने वाले ऋण से किसानों को काफी कुछ मदद मिलेगी।
वहीं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक साल के अंदर समिति का ऋण अदा करने पर महज 7.70 फीसदी ब्याज ही लिया जाता है। फसल कटने के बाद अदायगी करने वाले किसानों को समितियों से काफी कुछ मदद मिलती है।


समितियों पर चलाए गए सदस्यता अभियान में 16000 किसान और बढ़ गए हैं। वहीं ऋण आवंटन की धनराशि में 4.60 करोड़ का इजाफा हुआ है। अब समितियों का लाभ पहले से ज्यादा किसानों को मिल सकेगा।
-संजीव कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed