{"_id":"5e9b39f48ebc3e76082985b5","slug":"16-center-me-gehu-khareed-auraiya-news-knp5558947137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद 73 में 16 केंद्रों पर शुरू हो सकी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद 73 में 16 केंद्रों पर शुरू हो सकी खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में गेहूं खरीद शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं। 73 में 16 केंद्रों पर खरीद शुरू हो सकी है। अभी तक 21 किसानों से 784.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। डीएम अभिषेक सिंह ने कंचौसी व दिबियापुर मंडी स्थित खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को किसानों का गेहूं टोकन के अनुसार खरीदने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश दिए।
गेहूं खरीद विपणन वर्ष 2019-20 के लिए शासन ने जिले में 55 हजार मीट्रिक टन खरीद हो सकी है। लॉकडाउन के चलते गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। सरकार द्वारा कृषि कार्यो में छूट के बाद खेती-किसानी का काम गति पकड़ रहा है। इस बार 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। तीन दिन बीतने के बाद 73 क्रय केंद्रों में 16 पर ही खरीद शुरू हो सकी है। तीन दिनों में 784.50 क्विंटल गेहूं की खरीद 21 किसानों से हो सकी है। डीएम अभिषेक सिंह ने एसपी सुनीति के साथ साधन सहकारी समिति कंचौसी व दिबियापुर मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी रूप सिंह व लवदीप को निर्देश दिए कि गेहूं विक्रय करने के लिए आने वाले किसानों के गेहूं को टोकन के अनुसार खरीदा जाए। क्रय केंद्र पर बिल्कुल भी भीड़ इकट्ठा न होने दी जाए। किसानों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसानों के हाथ धुलने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था की जाए। केंद्र प्रभारी को उचित साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि यदि किसी जगह सोशल डिस्टेंस को लेकर दिक्कत आती है तो वह संबंधित थाने को तत्काल अवगत कराएं पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
----------------------------
किसान खेतों से गेहूं की कटाई में लगा है। इससे गेहूं की खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। एक सप्ताह के अंदर खरीद केंद्रो पर गेहूं की खरीद में तेजी आने की संभावना है। 582 किसान गेहूं क्रय करने के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण कराने वाले किसानों को टोकन दिए जा रहे हैं। जिसमें समय और तिथि की जानकारी संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों की दी जा रही है।
विज्ञापन
सुधांशु शेखर
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी