{"_id":"5ce597c9bdec22073073e56e","slug":"155855052412-auraiya-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में रहते करीबी रह चुके नेता शिवपाल से कन्नी काटते नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में रहते करीबी रह चुके नेता शिवपाल से कन्नी काटते नजर आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार की रात दिबियापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज तो दिखा। लेकिन कभी सपा में उनके करीबी रहे सपा नेता उनसे कन्नी काटते नजर आए।
शिवपाल सिंह यादव विवाह समारोह में पार्टी नेताओं से मिले। दूसरे दलों के कुछ नेताओं ने भी व्यक्तिगत दौर पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कई युवा शिवपाल सिंह यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए, जबकि कई वरिष्ठ सपा नेता उनसे मिलने और साथ फोटो खिंचाने से कतराते दिखे। इस संबंध में प्रसपा के प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव ने बताया कि विवाह की पार्टी में कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। इस दौरान प्रदेश सचिव विजय राजपूत, प्रदेश सचिव गुड्डू यादव सुरायदा, जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
----