{"_id":"5c800fb1bdec22147760e539","slug":"151551896497-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआर डिग्री कॉलेज के प्रशासनिक भवन में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआर डिग्री कॉलेज के प्रशासनिक भवन में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। भर्थना रोड स्थित आरआर डिग्री कालेज के प्रशासनिक भवन में मंगलवार रात किसी ने आग लगा दी। इससे कॉलेज के सभी महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बुधवार सुबह प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
कालेज में मंगलवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की और कार्यालय में कालेज व छात्र-छात्राओं की अलमारियों के ताले तोड़कर दस्तावेजों में आग लगा दी। साथ ही कॉलेज की लैब में भी तोड़फोड़ कर सामान नष्ट कर दिया। प्रबंधक सारांश रतन यादव ने बताया कि बुधवार को सुबह उन्हें स्कूल के स्टाफ ने जानकारी दी। मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमरों में आग जल रही थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था और न प्रबंधक की ओर से कोई तहरीर दी गई थी।
-प्रबंधक ने अब तक किसी के खिलाफ नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो