{"_id":"5c685c79bdec224ca349150d","slug":"151550343289-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल परीक्षा में पकड़े दो नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल परीक्षा में पकड़े दो नकलची
विज्ञापन
औरैया। शनिवार को बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में दो नकलची पकड़े गए। सख्ती के चलते हाईस्कूल व इंटर के 3616 ने परीक्षा छोड़ी। इधर जिले में केंद्रों का निरीक्षण करने आए मंडलीय शिक्षा निदेशक कानपुर ने तिलक इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।
शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं की गईं। सुबह की पाली में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 21306 परीक्षार्थियों में 17738 ने परीक्षा दी। 3568 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में प्रारंभिक गणित में 242 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 218 ने परीक्षा दी और 24 अनुपस्थित रहे। वहीं सुबह की पाली में इंटर की व्यापारिक संगठन पत्र व्यवहार, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान विषयों की परीक्षा में 605 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन परीक्षार्थियों में 581 ने परीक्षा दी। सुबह का पाली में आयोजित हुईं परीक्षाओं में कुल 3616 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
शनिवार की सुबह पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र तिलक इंटर कालेज में डीडीआर मंडलीय शिक्षा निदेशक कानपुर ने निरीक्षण किया। जहां नकल करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा। वहीं जनता इंटर कालेज रुरुगंज में सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। इन परीक्षार्थियों के खिलाफ परीक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
- तिलक इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो