{"_id":"5b5f5c6a4f1c1bb37b8b5700","slug":"151532976234-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से 24 घंटे से ठप है शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से 24 घंटे से ठप है शहर की बिजली आपूर्ति
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति
33 हजार केवीए की लाइन हुई ब्रेकडाउन
बिजली केंद्र के स्विच यार्ड में भरा पानी, घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई। बारिश से असैनी से औरैया व देवकली से औरैया तक बिछी 33 हजार केवीए की लाइन ब्रेकडाउन हो जाने से लोग खासे परेशान रहे। उधर शहर के एक नंबर बिजली घर में स्विच यार्ड में मशीनों के चारों तरफ पानी भर गया। बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी को बाहर निकाला।
सोमवार को असैनी से औरैया आई 33 हजार केवीए की लाइन में रविवार की रात अचानक लाइन के ब्रेक डाउन हो जाने से शहर सहित आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के कारण लाइन को रात में दुरस्त नहीं कराया जा सका। सुबह होते ही बिजली कर्मियों ने देवकली से औरैया तक आई 33 हजार केवीए की लाइन को एक नंबर बिजली केंद्र से जोड़कर आपूर्ति चालू की लेकिन थोड़ी ही देर के बाद यह लाइन भी ब्रेक डाउन में चली गई। दोनों बिजली केंद्रों से मिल रही आपूर्ति बंद हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को सोमवार को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। उधर दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एक नंबर बिजली केंद्र में बारिश का पानी भर गया। मशीनों के चारों तरफ पानी भर जाने से आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। बाद में बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर स्विच यार्ड का पानी बाहर करवाया। तब जाकर सोमवार की शाम लगभग 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस संबंध में जेई एसके मौर्या ने बताया कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई थी, उसे दुरुस्त कर लिया गया है।
--------------------------------