फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वैशाली एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

वैशाली एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

Tue, 29 May 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। वैशाली एक्सप्रेस के पायदान पर बैठे एक यात्री को अचानक झपकी आ गई। इससे ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।


संत कबीरनगर के पयहातपुर थाना खलीदाबाद निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र गेशूराम दिल्ली से वैशाली एक्सप्रेस से अपने घर जा रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा भी था। भीड़ के चलते वह ट्रेन में पायदान पर बैठ गए। फफूंद स्टेशन के बला के मड़ैया के सामने अचानक झपकी आ गई। वह ट्रेन से नीचे गिर गए उसके साथ चल रहे भतीजे ने उसको बोगी में न पाकर परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को सुबह स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कस्बा इन्चार्ज जितेन्द्र सिंह ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed