{"_id":"5a37ed654f1c1baf678c2666","slug":"151513614693-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर समय अज्ञात वाहन की टक्कर से क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर समय अज्ञात वाहन की टक्कर से क्लीनर की मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड मामा होटल के पास सड़क पार कर रहे ट्रक क्लीनर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
हरियाणा प्रांत के परवल जिला निवासी मुबारक (30) पुत्र अहमद ट्रक का क्लीनर था। ट्रक दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। रविवार की रात वह ट्रक से उतरकर होटल पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर तड़पता देख होटल से कर्मचारी व अन्य दौड़े और उसे सड़क से किनारे किया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक को भी घटना की सूचना दे दी है।