फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोहरा व धुंध ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक

कोहरा व धुंध ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक

Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोहरा व धुंध ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक
उरई। क ोहरा व धुंध ने ट्रेनों व बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से स्टेशन पर नहीं आई। जिसके चलते यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें निर्धारित समय से छह से आठ घंटे की देरी से चल रहीं है। वहीं बसों को भी कोहरे में धीरे चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोहरा व धुंध ने अभी से रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए है। रविवार को ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। 51804 कानपुर झांसी पैसेंजर का स्टेशन पर आने का समय सुबह नौ बजे है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घ्ंाटे की देरी से दोपहर एक बजे स्टेशन पर आई। इसके साथ ही 12511 गोरखपुर से चल कर त्रिवेंद्रम की ओर जाने वाली राप्ती सागर ट्रेन भी तीन घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


बरौनी से चलकर ग्वालियर की ओर जाने वाली 11123 बरौनी मेल का स्टेशन पर आने का समय शाम चार बजे है। यह ट्रेने 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस का समय दोपहर लगभग दो बजे है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से चल रही है। दरभंगा से चलकर अहमदाबाद की ओर जाने वाली 19166 साबरमती एक्सप्रेस का समय सुबह तीन बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से 7 बजे स्टेशन पर आई। 12104 पूना लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन भी दो घंटे की देरी से आई। 11124 ग्वालियर से चलकर बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से आई। इन ट्रेनें के लेट होने से इनसे यात्रा करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। साथ ही वे इधर उधर भटकने को मजबूर हुए।


वहीं बसों के आवागमन पर भी कोहरा व धुंध का असर देखने को मिला। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि उरई डिपो से चलने वाली सभी बसों के चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है, कि वे कोहरे व धुंध में धीमी गति से बस चलाएं। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो भले ही बसें गंतव्य तक देर से पहुंचें।

कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
बसों को भी धीमी गति से बसें चलाने के दिए गए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed