फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   150 villages lost electricity overnight

Auraiya News: रात भर गुल रही 150 गांवों की बिजली

Fri, 05 May 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
150 villages lost electricity overnight
औरैया/बिधूना। बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से बुधवार रात बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। कई फीडरों की लाइन में फाल्ट होने से करीब 150 गांव रात भर अंधेरे में रहे। बिजली न होने से ग्रामीणों को सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। गुरुवार दोपहर तक कुछ इलाकों की आपूर्ति बहाल हुई तो कुछ में काम चलता रहा।
विज्ञापन

औरैया शहर समेत आसपास के इलाके में शाम सात बजे के बाद तेज बारिश हुई। इससे ग्रामीण फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ जगहों पर फाल्ट होने से रात 12 बजे के करीब आपूर्ति ठीक हुई। वहीं, ऐरवाकटरा में शाम छह बजे से बारिश होने के कारण 33 केवी ऐरवाकटरा फीडर में फाल्ट हो गया। इससे उमरैन, ऐरवाकटरा, ऐरवाकुईली समेत करीब 80 गांव की रात भर बिजली गुल रही
विज्ञापन

इस फीडर की लाइन गुरुवार सुबह 10 बजे चालू की जा सकी। वहीं, तेज बारिश के चलते बिधूना ,रूपपुर, भटौरा, कैथावा, कुदरकोट बिजली घरों से ग्रामीणों क्षेत्रों को जाने वाली विद्युत लाइन में कहीं पेड़ की डाल टूट कर गिरने तो कहीं तार टूटने से फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रात आठ बजे से पसुआ, हमीरपुर, भिखर, भाईपुर, लखनहारा, चिरूकुआ, शामपुर, रठगांव,सहासपुर, मऊ, गूरा, लखनहारा, सराय प्रथम, शाहूपुर, जगराजपुर, भगवानपुरा, बिकूपुर, कीरतपुर, रूपपुर, सबहद, बंथरा, पुसौली, धनवाली, ताजपुर, समेत एक एक सैकड़ा गांव की बिजली पूरी रात गुल रही।

बिजली आपूर्ति बंद रहने के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अधेरे में रात काटी। पूरी रात विद्युत सप्लाई बंद रहने के ग्रामीणों को मच्छरों के प्रकोप को भी झेला पड़ा। सुबह सात बजे के करीब फाल्ट ठीक होने के बाद कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल की गई। वहीं कुछ गांव में दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू रूप से चली। जेई बिधूना रवि वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है। फाल्ट सही होने के बाद सप्लाई चालू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed