फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 saal baad dr ki tainati

15 साल बाद सहायल पीएचसी में हुई डॉक्टर की तैनाती

Tue, 15 Nov 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
15 saal baad dr ki tainati
औरैया। सहायल कस्बा, लहरापुर और उपरेंगा में वायरल बुखार से सौ लोगों के ग्रसित होने की जानकारी पर मंगलवार को सीडीओ और सीएमओ गांव पहुंचे। गांव में गंदगी देख सीडीओ ने बीडीओ को फटकार लगाई। सीएमओ ने सहायल पीएचसी में एक डॉक्टर की तैनाती की है। यह तैनाती 15 साल बाद हुई है।
विज्ञापन

सहायल कस्बा में बुखार से ग्रसित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में अभी 40 से अधिक लोग बीमार है। लहरापुर और उपरेंगा गांव में करीब 60 से अधिक लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। कुछ लोग तो कानपुर व इटावा में इलाज करा रहे है।
विज्ञापन

गांव में फैले संक्रामक की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ अनिल कुमार सहायल कस्बा पहुंचे। सीडीओ ने बीडीओ व सचिव को फटकार लगाई और गंदगी को जल्द साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने तीनों गांवों में मौजूद स्वास्थ्य टीमों से वायरल बुखार से पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी हुई। टीम की रिपोर्ट में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सभी बुखार से ग्रसित मिले। सीएमओ ने जांच प्रक्रिया तेज करने और सभी पीड़ितों तक दवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सहायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नवीन कुमार की तैनाती की है।
--------------
गांव में जल निकासी की सुविधा नहीं
सहायल कस्बा में जलभराव होने की शिकायत ग्रामीणों ने सीडीओ से की। सीडीओ ने दिबियापुर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता से जल निकासी का प्रबंध कराने के लिए नाली बनाने का निर्देश दिया। साथ ही जेई को भेजकर कस्बा का सर्वे कराने को कहा।

------------------
परेशानी होने पर डेडिकेट सेंटर में जाए
सीएमओ ने उपरेंगा और सहायल कस्बा में बीमार लोगों से कहा कि वायरल बुखार को हल्के में न लें। इसके प्रति जागरूक होकर अच्छे से इलाज कराएं। शरीर में सरसों का तेल जरूर लगाए और पूरे कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। घर के अंदर फ्रिज, कूलर या अन्य जगहों पर पानी एकत्र न होने दें। डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को 70 से अधिक बीमार लोगों की जांच की। बुखार से ग्रसित मरीजों के लिए 100 शैया जिला अस्पताल में डेडिकेट सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed