{"_id":"5748911c4f1c1b6f48690869","slug":"15-days-suspended-50-village-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से ठप 50 गांव की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से ठप 50 गांव की बिजली
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लगभग 15 दिन से बिजली व्यवस्था ठप है। पहले जर्जर मशीन के कारण व्यवस्था चरमराई थी। अब आंधी के कारण 33 हजार की लाइन टूटने से मुसीबत है।
सोनी उपकेंद्र इस उपकेंद्र से 50 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। सब स्टेशन में न तो ओसीबी मशीन काम कर रही है न ही वैक्यूम पैनल। ऐसे में एक पैनल से कुछ गांव को आपूर्ति रुटीन में दी जा रही थी। चार दिन पहले आई आंधी से 33 हजार लाईन का पोल टूट गया। जिससे कि उपकेंद्र में ही बिजली नही आ रही है। ऐसे में 50 गांव अंधेरे में रह रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी से पहले ही उपकेंद्र से बिजली नही आ रही है।
कई दिनों तक जर्जर मशीनें ठप पड़ी रही। अभी हाल ही में रुटीन में कुछ घंटे बिजली दी गई अब वह भी बंद हो गई। बिजली संकट से जूझ रहे 50 गांव के लोगों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था न सुधरी तो वह लोग विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जेई ओमवीर सिंह का कहना है कि जर्जर मशीनों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द ही वैक्यूम पैनल ठीक कर लिया जाएगा। 33 हजार की लाइन शनिवार की शाम तक जुड़ जाएगी। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।