फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   132KV power house to be built in Pachdevra

पचदेवरा में बनेगा 132केवी बिजली घर

Fri, 20 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
132KV power house to be built in Pachdevra
अजीतमल (औरैया)। वर्षों से जमीन न मिलने की वजह से पचदेवरा में प्रस्तावित 132 केवी बिजली घर का निर्माण अटका था। तहसील और जिला प्रशासन की पहल पर अब ग्राम पंचायत की चार हेक्टेयर भूमि को बिजली घर के नाम खतौनी में दर्ज करा दिया गया है। अब जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। इससे क्षेत्र को लोगों को बिजली समस्या से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील के करीब 12 गांवों को इटावा जिले से बिजली मिल रही है। क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए दो वर्ष पहले 132 केवी बिजली घर बनने के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया था, पर जमीन के अभाव में प्रक्रिया रुकी पड़ी थी। पिछले सप्ताह पचदेवरा के ग्राम प्रधान राम सुंदर यादव ने गाटा संख्या 354 रकवा 6.8230 हेक्टेयर भूमि से चार हेक्टेयर भूमि बिजली घर के लिए दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने लेखपाल व राजस्व अधिकारियों के साथ गांव की जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत की चार हेक्टेयर जमीन को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पारेषण खंड इटावा-औरैया के नाम खतौनी में दर्ज करा दी गई है। उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत पचदेवरा की खतौनी में दर्ज की गई है। जल्द ही बिजली घर का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed