फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आत्मविश्वास से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं

आत्मविश्वास से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं

Fri, 08 Mar 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
आत्मविश्वास से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं
औरैया। अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन तिलक इंटर कालेज में किया गया। छात्राओं ने शपथ लेते हुए कहा कि वे अधिकारों को जान चुकी हैं। अब वे अपने आपको कभी कमजोर नहीं समझेंगी। आत्मविश्वास ही उन्हें हर मंजिल पाने का रास्ता दिखाएगा।
विज्ञापन



गोष्ठी में छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। छात्रा अनामिका ने छात्राओं को शपथ दिलाई और फिर महिला जागरुकता पर नारे भी लगवाए। कहा कि छात्राएं और महिलाएं खुद को किसी से कमजोर न समझें। आज के दौर में महिलाएं अपने परिवार की आजीविका चलाने में सक्षम हैं। जरूरत है सिर्फ आत्मविश्वास जगाने की। आत्मविश्वास से महिलाएं सफलता को अपनी मुट्ठी में कर सकतीं हैं। छात्राओं और महिलाओं को सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाएं जागरूक होंगी। महिलाएं समाज में अब लाचार नहीं हैं। ऐसे कार्यक्रमों से जागरुकता बढ़ेगी।
विज्ञापन


छात्रा अनामिका ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा आंचल श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारें महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए प्रयासरत है। महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए जरूरी है कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वावलंबी बनाने के लिए पहल की जाए।


छात्रा पायल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में एकाधिकार छोड़कर पुरुष महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलें। साथ ही वे महिलाओं का सम्मान कर उन्हें पुरुषों के समान अधिकार दें। तभी उनका उत्थान होगा।

-अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत तिलक इंटर कालेज में गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed