{"_id":"5bad22df867a557f02567d10","slug":"131538073311-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की उपलब्धियों को अपना बता रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की उपलब्धियों को अपना बता रही प्रदेश सरकार
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
उरई। भाजपा की प्रदेश सरकार सपा की उपलब्धियों को अपना बताकर प्रचार कर रही है, फिर वह चाहे मेट्रो स्टेशन हो या फिर आलमबाग का बस अड्डा। यह सभी सपा के शासन काल में स्वीकृत हुए थे। लिहाजा समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 3 से 10 अक्तूबर के मध्य पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर विधानसभा सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। यह बात सपा के एमएलसी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह उर्फ साजन ने जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों के सारे वायदे झूठे साबित हुए हैं। पीएम, सीएम कहते थे कि एम्स बनाएंगे, युवाओं को रोजगार देंगे, सीमाएं सुरक्षित रखेंगे लेकिन हुआ क्या आज जितनी भी भर्ती चाहे वह दरोगा से लेकर शिक्षकों की ही क्यों न हो, सभी के पर्चे लीक हो रहे हैं।
सपा पर जातिवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा जवाब दे कि आज थाने से लेकर अस्पतालों तक जाति पूछकर क्यों एफआईआर लिखी और दवाएं दी जा रही हैं। थाने और जिले किस जाति के लोग चला रहे हैं। पीएम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तो मौनी बाबा कहते थे लेकिन स्वयं भी राफेल मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
आरक्षण और एक्ट की आड़ में दलित व पिछड़ों से प्रेम का दिखावा किया जा रहा है तो उसकी वजह 2019 के चुनाव हैं, लेकिन भाजपा को इस दिखावे का आने वाले चुनाव में कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा के सवाल पर जवाब दिया कि आज भी सपाइयों की आस्था नेताजी पर है और नेताजी समाजवादी पार्टी को ही मजबूत करने की बात कह रहे हैं तो फिर सेक्युलर मोर्चा के झंडे के नीचे जाने वालों को भी समाजवादी पार्टी को ही मजबूत करना पड़ेगा। इस दौरान कप्तान सिंह, सुरेंद्र बजरिया, प्रदीप दीक्षित, महेंद्र कठेरिया, मांडवी निरंजन आदि मौजूद रहे।
3 से 10 अक्तूबर तक प्रदेश भर में विधान सभा सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो