फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तीन दिसंबर से तापमान में होगी गिरावट,बढ़ेगी सर्दी

तीन दिसंबर से तापमान में होगी गिरावट,बढ़ेगी सर्दी

Sun, 26 Nov 2017 09:34 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
तीन दिसंबर से तापमान में होगी गिरावट,बढ़ेगी सर्दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बर्फीली हवाओं के आने से दिन में तो धूप के कारण थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात में तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार छह दिसंबर की जगह अब तीन दिसंबर से ही सर्दी अपना विकराल दिखाएगी। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

रविवार को दोपहर में धूप निकलने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली, लेकिन रात में तापमान के गिरने से सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक सूरज के सही समय पर दर्शन देने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसकी वजह से बीते दो दिनों के न्यूनतम तापमान एक समान है। दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर दिख रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में अगर बादल रहता है, तो धुंध होने की संभावना कम रहती है, दो दिन से सर्दी कम पड़ रही है, जिसकी मुख्य वजह अधिकतम तापमान में वृद्धि होना है। लेकिन तापमान में कमी होते ही ठंड में जबर्दस्त इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि एक दो दिन तो ठंड से राहत रहेगी, लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड के साथ गलन में भी बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को जिले का तापमान अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवाओं की गति 11 किमी रहीं, आर्द्रता 31 और पछुआ हवाएं बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed