{"_id":"570aa5d04f1c1b5e70c810c8","slug":"131-left-the-university-in-the-environmental-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 ने छोड़ी विवि की पर्यावरण परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 ने छोड़ी विवि की पर्यावरण परीक्षा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति साहू जी महाराज विवि कानपुर की परीक्षाओं के क्रम में रविवार को व्यक्तिगत संवर्ग से जिले में कला व वाणिज्य स्नातक वर्ग की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें तिलक महाविद्यालय में पंजीकृत कुल 227 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 131 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। वहीं बी.काम द्वितीय व तृतीय साल के परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा का एक तरह से बॉयकाट करते हुए परीक्षा से दूर रहे।
सुबह सात से नौ बजे तक दो घंटे की प्रथम पाली में कला वर्ग के बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के व्यक्तिगत परीक्षार्थियो की पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 216 परीक्षार्थियों की
तुलना में 89 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं इस वर्ग की परीक्षा में 127 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक द्वितीय पाली में बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
इस पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 06 परीक्षार्थी के सापेक्ष बी.काम प्रथम वर्ष के दो परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में उपस्थित हुए। इस वर्ग में की परीक्षा में बी.काम द्वितीय व तृतीय साल के कुल पंजीकृत चार परीक्षार्थियों के इस परीक्षा से दूर रहने के कारण महाविद्यालय के परीक्षा कक्ष सूने देख गए। परीक्षा शुरुआत से पहले कक्ष में प्रवेश कराने से पूर्व महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। उनके मोबाइल भी जब्त करा लिए गए। केंद्राध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर पूरी तरह नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रहीं हैं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सघन तलाशी लेकर महाविद्यालय पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।
मदरसा परीक्षा आज से
औरैया। पहली बार यूपी बोर्ड की तर्ज पर हो रही मदरसा कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी कर लीं गईं हैं। सोमवार से चार केंद्रों पर समय से परीक्षाएं संचालित कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय की ओर से रविवार को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने की कवायद जारी रही। सोमवार से दो पालियों में शुरू हो रहीं मदरसा परीक्षाओं के लिए शहर के चौ. विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज के अलावा जनता इंटर कालेज, अजीतमल, डा. जाकिर हुसैन इंटर कालेज, फफूंद और राजकीय इंटर कालेज सहार को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है।
उक्त परीक्षा केंद्रों पर जिले भर के कुल 10 मदरसे स्कूलों के 1350 विद्यार्थी परीक्षा में होंगे। रविवार को डीआईओएस कार्यालय की ओर से संबंधित परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराने की कार्यवाई भी पूरी कराईं र्गइं। आगामी 26 अप्रैल तक चलने वाली मदरसा परीक्षा के लिए डीआईओएस, बीएसए व जिला विवकलांग जन कल्याण अधिकारी सचल दलों की कमान संभालते हुए परीक्षा के दौरान केंद्रों के भ्रमण पर रहेंगे। मदरसा परीक्षा के आयोजक जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी आरआर श्रीवास्तव ने परीक्षा की तैयारी पूरी होने के साथ नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराए जाने का दावा किया है।