Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1.31 crore will be spent on the rejuvenation of Kudri-Kawa road.

Auraiya News: 1.31 करोड़ से होगा कुडरी-कवा मार्ग का कायाकल्प

Wed, 06 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
1.31 crore will be spent on the rejuvenation of Kudri-Kawa road.
औरैया। सहार ब्लॉक क्षेत्र में वर्षों से खराब पड़े संपर्क मार्ग के दिन अब बदलने वाले हैं। ग्राम कुडरी से ग्राम कवा तक सड़क का नवनिर्माण करीब 1.31 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से कराए जाने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की करीब 25 हजार आबादी को राहत मिलेगी।


यह सड़क सहार ब्लॉक के कुडरी, कवा, बहादुरपुर, हरचंदापुर, मढ़ापुर, नगला खुर्द, मल्हौसी, बरौली, रामपुर, गढ़िया समेत आसपास के कई गांवों को मुख्य मार्ग और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ती है। लंबे समय से मार्ग जर्जर हालत में पड़ा हुआ था। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस और छोटे वाहन कई बार रास्ते में फंस जाते हैं। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में अतिरिक्त समय और खर्च करना पड़ता था। वहीं, छात्र-छात्राओं को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में कठिनाई होती थी।


नई सड़क बनने से सहार ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामीण संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण अंचल में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सड़क निर्माण से आसपास के गांवों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।



ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी पांडेय ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed