फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कालपी के यमुना ब्रिज की हिलने लगीं हैं कोठियां

कालपी के यमुना ब्रिज की हिलने लगीं हैं कोठियां

Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कालपी के यमुना ब्रिज की हिलने लगीं हैं कोठियां
कालपी। ओवरलोडिंग के चलते झांसी कानपुर हाईवे के बीच कालपी की यमुना नदी के ऊपर बने पुराने पुल के बंद होने का खतरा फिर मंडराने लगा है। मंगलवार को दिल्ली से आई ब्रिज एक्सपर्ट की टीम ने पुल का निरीक्षण करने के बाद साफ कहा कि अगर ओवरलोडिंग बंद न हुई तो पुल को बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों के संचालन के कारण यमुना नदी कालपी के पुल के लिए खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को दिल्ली से आई ब्रिज एक्सपर्ट व इंजीनियरों की टीम कालपी पुल पर पहुंची। मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व भी ओवरलोडिंग के चलते यमुना नदी के पुराने पुल पर दरार व स्प्रिंग खराब हो गई थी।
विज्ञापन


तब पुल को छह माह के लिए बंद करना पड़ा था। जिससे कालपी में हाईवे पर जाम के हालात दयनीय हो गए थे। वर्तमान समय में भी पुल के कई स्लैब, कोठियों में डगमगाने व हिलने स्प्रिंग की खराबी की शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसर सचेत हुए और ब्रिज एक्सपर्ट व तकनीकी इंजनियरों की टीम को दिल्ली से बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की मशहूर मगेवा ब्रिज कंपनी के विशेषज्ञों व इंजीनियरों की टीम के लीडर शिवनाथ लहरी, मेघना दहानिया, सत्यनारायण, महेश कुमार, अनूप सिंह निरंजन ने यमुना नदी के पुराने पुल की कोठियों, वायरिंग, ज्वाइंट, स्लैब, स्प्रिंग आदि का निरीक्षण किया।


विशेषज्ञों की मानें तो कोठियों के हिलने की समस्या ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन के कारण उत्पन्न हुई है। एक्सपर्ट ने साफ कहा कि अगर पुल से ओवरलोड गाड़ियों का संचालन किया गया तो एक बार फिर पुल को बंद करना पड़ सकता है और पुल की मरम्मत में करोड़ों रुपये का खर्च आएगा। हाईवे अथारिटी के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि ब्रिज एक्सपर्ट की रिपोर्ट से डीएम को अवगत कराया जाएगा।

ओवरलोडिंग बंद न हुई तो बंद कर देंगे यमुना ब्रिज
एक्सपर्ट की टीम ने माना पुल की स्थिति खतरनाक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed