{"_id":"5a3955774f1c1baf678c29ee","slug":"121513706871-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलेंगी डिपो की आधा दर्जन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलेंगी डिपो की आधा दर्जन बसें
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अब औरैया डिपो की आठ बसें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दौडे़ंगी। ये बसे बेला तिर्वा होते हुए एक्सप्रेस-वे पर जाएंगी। औरैया से एक्सप्रेस वे होते हुए बसें लखनऊ, दिल्ली, आगरा के लिए चलेंगी।
बहुत जल्द औरैया डिपो की आठ बसें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए यात्रियों को लखनऊ दिल्ली, आगरा तक सफर कराएंगी। डिपो के एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से कुछ दिन पूर्व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस चलाए जाने की रिपोर्ट मांगी थी। इस पर डिपो प्रशासन की ओर से करीब आठ बसें चलाए जाने की रिपोर्ट भेज दी गई है।
बताया जा रहा है कि आठ बसों में दो बसें लखनऊ के लिए चलाई जाएंगी। अन्य बसें आगरा दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। रोडवेज प्रशासन इन बसों के संचालन के बाद इनकम बढ़ने की संभावना जता रहा है। डिपो प्रशासन की माने तो ये बसें बेला होते हुए तिर्वा से एक्सप्रेस-वे पर चढे़ंगी। एआरएम ने बताया कि दिशा निर्देश आने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।