{"_id":"5a3955744f1c1bc8678c2781","slug":"121513706868-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता व कुरीतियों पर दिए संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता व कुरीतियों पर दिए संदेश
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना/औरैया। रैपिड ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी संजीव त्यागी, एआरटीओ मनोज कुमार व विद्यालय के चेयरमैन स्कंद सिंह भदौरिया ने किया। इसके बाद बच्चों ने स्वच्छता व कुरीतियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
डायरेक्टर अनुपम भदौरिया और प्राचार्या दीप्ति कमल राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने जल ही जीवन है का संदेश दिया कि यदि हम सभी ने जल की बर्बादी न रोकी तो जल के लिए विश्व युद्ध होना निश्चित है। स्वच्छता व महिला उत्पीड़न पर भी बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश द्वापर में भी सार्थक थे और आज भी यदि मनुष्य उनका अनुसरण करे तो संमार्ग पर चल सकता है इस विषय पर कार्यक्रम हुई। अंत में मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।