फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 villages lost electricity for 10 hours due to fault

Auraiya News: फाल्ट से 10 घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली

Wed, 31 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
12 villages lost electricity for 10 hours due to fault
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नोगवा फीडर की आपूर्ति मंगलवार रात नौ बजे अचानक ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने फाल्ट ढूंढने के बाद बुधवार सुबह सात बजे आपूर्ति बहाल की। 10 घंटे बिजली न आने से 12 गांव के लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

तेज हवा चलने से मंगलवार रात कई जगह फाल्ट हुए। असेनी फीडर के पास रात नौ बजे तार टूट गया। जिसके बाद फीडर से आपूर्ति बंद कर दी गई। रात से सुबह तक नोगवा, अमरपुर, विजई पुर्वा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, पुर्वा महिपाल, बट्टहा व कंचौसी समेत 12 गांवों की बिजली गुल रही। रात में कुछ फाल्ट ठीक किए गए, मगर मेन लाइन का तार टूटने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह सात बजे के करीब लाइनमैन तार जोड़ सके। इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। इधर रात दो बजे कंचौसी फीडर में फाल्ट होने से बान बाजार, मुखर्जीनगर, आंबेडकर नगर, महाराणा प्रताप नगर समेत कस्बा के आधे मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। यहां की लाइन भी सुबह सात बजे ठीक हो सकी। एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि पावर हाउस समीप तेज हवा व बारिश के कारण फाल्ट हुए थे, जिन्हें ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed