फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 registers including teacher attendance register will be online

Auraiya News: शिक्षक उपस्थिति पंजिका समेत 12 रजिस्टर होंगे ऑनलाइन

Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 registers including teacher attendance register will be online
औरैया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 12 रजिस्टरों को डिजिटल किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इससे एक अप्रैल से शिक्षकों को रजिस्टर से मुक्ति मिल जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में अभी तक तमाम रजिस्टरों का बोझ होता है। जिसमें शिक्षक उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टाफ पंजिका, आय-व्यय एवं इश्यू पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका शामिल है। रोजाना भी रजिस्टर को व्यवस्थित करने में कई तरह की समस्या होती थी। तमाम कागजी कार्रवाई में ही शिक्षकों का काफी समय गुजर जाता है, लेकिन अब इसे समाप्त करने के लिए स्कूलों में चलने वाले 12 रजिस्टरों को डिजिटल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन




शिक्षकों को स्कूलों में प्रयुक्त की जा रही भौतिक पंजिकाओं के अनुरूप ही रजिस्टरों का डिजिटल प्रारूप तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्रैल से 12 रजिस्टरों को डिजिटल कर दिया जाएगा। जिसमें शिक्षक उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टाफ पंजिका, आय-व्यय एवं इश्यू पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका शामिल है।
विज्ञापन


---------





ब्लॉक स्तर पर आयोजित बीईओ स्तर की बैठक में प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को डिजिटल रजिस्टर्स के संबंध में प्रशिक्षित करने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे आने वाले दिनों में शिक्षकों के समय में भी बचत होगी। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

रात में भी होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

- टीम तैयार, नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को भी रात में करना होगा निरीक्षण



- मॉनीटरिंग सेल से नियमित की जाएगी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी



औरैया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम की निगरानी रात में भी होगी। इसके लिए शिक्षकों की टीम बनाई गई है, इसमें राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी रात में भ्रमण कर सुरक्षा की जांच करेंगे।

जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। रात में सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। पुलिस कर्मियों के साथ ही नाइट विजन कैमरों से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग स्तर से शिक्षकों की टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक दल में तीन शिक्षकों का शामिल गया है। सभी दल अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर रात में भ्रमण करेंगे। सभी तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की आपूर्ति होने के बाद देर रात तक केंद्रों के स्ट्रांग रूम का अनवरत निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्ट्रांग रूम सील होने के साथ 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष और स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे।



-----------

कोट



सभी केंद्र कंट्रोल रूम से जोड़ दिए गए हैं। परीक्षा से पूर्व ट्रायल किया जा चुका है। ऐसे में मुख्यालय से सभी केंद्रों की गतिविधियों को लाइव देखा जा सकेगा। रात में स्ट्रांग रूम व पेपर की सुरक्षा के लिए शिक्षकों की टीम बनाई गई है। शिक्षकों की टीम के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट रात में स्ट्रांग रूम सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

श्याम प्रकाश यादव, डीआईओएस
--------------------

इटावा ने 113 रनों से कायमगंज को हराया

नगर के तहसील मैदान में चल रहा है राज्य स्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग-टू क्रिकेट प्रतियोगिता



फोटो09एयूआरपी 16- सामान्य दीक्षित को मैन आफ द मैच द मैच की ट्राॅॅफी देते विजय अग्निहोत्री। संवाद

-सामान्य दीक्षित के 130 व अमन यादव के 53 रनों की पारी से 215 के स्कोर पर पहुंची सौर्य क्लब इटावा टीम



संवाद न्यूज एजेंसी



बिधूना। नगर के तहसील मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग टू क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कायमगंज व सौर्य क्लब इटावा के बीच खेला गया। सौर्य क्लब इटावा की टीम ने कायमगंज को 113 रनों से हराकर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली।

राज्यस्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल में सौर्य क्लब इटावा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सौर्य क्लब इटावा के बल्लेबाज सामान्य दीक्षित ने 40 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली। जिसमें 13 छक्के व नौ चौके लगाए। अमन यादव ने 34 गेंदों में 53 रन, सौरभ सिंह ने 18 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 215 रनों तक टीम का स्कोर पहुंचाया। कायमगंज के बॉलर रेहिन खान व राहुल मौर्य ने 1-1 विकेट लिया।




कायमगंज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 12.5 गेंद में 102 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें सबसे अधिक रन कायमगंज के रमन ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए, आकाश ने 17 गेंदों में 32 रन व अक्षय चौधरी ने 12 गेंदों पर 15 रन बना सकी। सौर्य क्लब इटावा के गेंदबाज अनुज पाल ने चार ओवर में 28 रन चार विकेट, चारू सोनकर ने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके और कायमगंज की टीम को सिर्फ 102 रनों पर समेट दिया। सौर्य क्लब इटावा टीम ने शानदार जीत के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सौर्य क्लब इटावा के सामान्य दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अपूर्ण यादव व रितेश शर्मा, विजय सागर ने अदा की। कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली राज त्रिपाठी, अमन शर्मा ने की। इस मौके पर शेखर यादव, सुरेश यादव, बाबूजी, सत्यवीर सिंह यादव, सुभाष यादव, विजय अग्निहोत्री, सुदीप कुशवाह, चुनमुन राठौर, सतेंद्र यादव, भानु सिंह, मुकुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed