फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हर-हर महादेव की स्वर लहरियों से गूंज उठे शिवालय

हर-हर महादेव की स्वर लहरियों से गूंज उठे शिवालय

Tue, 31 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव की स्वर लहरियों से गूंज उठे शिवालय
उरई। सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही हर-हर महादेव की स्वर लहरियों से शिवालय गूंज उठे। भक्तों की भीड़ में बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष सभी शामिल थे। शहर के अलावा कस्बों में स्थित शिव मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। देर रात तक बाबा के दर्शनों का सिलसिला जारी रहा। भीड़ को किसी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन


शहर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में शिवलिंग का आकर्षक शृंगार किया गया और फिर रुद्राभिषेक हुआ। यहां पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव भी पूजा अर्चना करने पहुंचे। इसी तरह करमेर रोड स्थित हुल्की माता मंदिर में महिलाओं ने शिवलिंग पर फूल, बेल पत्र आदि चढ़ाकर बाबा की पूजा अर्चना की। यहां पर देर शाम तक मंदिर परिसर में बम बम भोले गूंजता रहा।
विज्ञापन


वहीं जेल रोड स्थित ठड़ेश्वरी मंदिर में भक्तों की तीन-तीन कतारें लगी दिखाई दे रही थीं। मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था और भीगते हुए भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। शिव मंदिरों के आसपास लगे मेलों में भी जमकर खरीददारी हुई। सरावन में प्रख्यात भूरेश्वर मंदिर में भी भक्तों की दिन भर भीड़ लगी रही। सिरसाकलार में देर रात भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा का शृंगार देखने को उमड़ा भक्तों का सैलाब
कोंच। चंदकुआ पर भूतेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शंकर की भव्य झांकी सजाई गई। महाकालेश्वर मंदिर में भी महिलाओं की भारी भीड़ रही, मंदिर में समूचे शिव परिवार के साथ भगवान नारायण, सूर्यदेव, आंजनेय हनुमान, एकदंत, नंदी और मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी प्रतिष्ठित हैं जो अपने आप में विस्मयकारी है। अति प्राचीन इस मंदिर को इतिहासकार मराठा कालीन बताते हैं। शाम को भक्तों ने भजन कीर्तन किया। नईबस्ती के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी तड़के से ही महिलाओं की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटी। भगवान मारकंडेयश्वर, बक्शेश्वर, गुप्तेश्वर आदि मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुरक्षा के दृष्टिगत इन शिवालयों में पुलिस की भी व्यवस्था की गई थी। महिला सिपाही भी तैनात रहीं।


कालपी में फूलों से सजा शिवलिंग
कालपी। आलमपुर स्थित बनखंडी देवी मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग का फूलों से शृृंगार किया गया। इससे पहले विशाल शिवलिंग को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से स्नान कराया गया। सुबह कपाट खुलते ही बाबा की आरती की गई जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्ति मय रहा।

सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में सुबह से ही उमड़ा भक्तों का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed