{"_id":"5a36a4834f1c1bc5758b99e5","slug":"111513530499-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया से सिकंदरा पुखरांया होते हुए कानपुर चलेगी नई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया से सिकंदरा पुखरांया होते हुए कानपुर चलेगी नई बस
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एआरएम को औरैया से कानपुर देहात के सिकंदरा, राजपुर, पुखरायां के रास्ते कानपुर के लिए नई बस चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डिपोे में साफ सफाई रखी जाए। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। रविवार से बस सेवा शुरू भी कर दी गई है।
दो दिन से औरैया में मौजूद प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार रात डिपो के एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने डिपो में पसरी गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है। इसके अलावा औरैया, कानपुर देहात जिले के लोगों को एक सौगात दी है। उन्होने एआरएम को औरैया से कानपुर देहात के सिकंदरा, राजपुर, पुखरायां होते हुए कानपुर नगर एक नई बस चलाए जाने के आदेश दिए हैं।
डिपो के एआरएम ने तत्काल प्रभाव से रविवार से बस सेवा शुरू कर दी है। बस औरैया से सुबह करीब साढ़े सात बजे रवाना हुई है। इसी समय पर रोजाना उक्त बस चलेगी। बैठक में डिपो के अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यशाला अलग बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि डिपो के अंदर कार्यशाला होने दिक्कत होती है। इसके अलावा यह डिपो महज पांच बसों के लिए बना था। मगर अब यहां 80 बसें हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि कार्यशाला के लिए शासन स्तर से प्रयास किया जाएगा।