फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   111 unregistered e-rickshaws seized

Auraiya News: 111 अपंजीकृत ई-रिक्शे सीज किए

Mon, 14 Apr 2025 05:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Apr 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
111 unregistered e-rickshaws seized
बिधूना कोतवाली में खड़े सीज किए ई-रिक्शा। - फोटो : बिधूना कोतवाली में खड़े सीज किए ई-रिक्शा।

विज्ञापन
बिधूना। लखनऊ में हुई घटना के बाद जिले में अपंजीकृत ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने 11 दिन में 111 अपंजीकृत ई-रिक्शे सीज किए। वहीं, नियमों की अनदेखी कर रहे 217 ई-रिक्शों का चालान किया गया।


जनपद में 3282 ई-रिक्शे परिवहन विभाग के आंकड़ों में पंजीकृत हैं। इसके बावजूद सड़कों पर इनकी संख्या दो गुने से अधिक देखने को मिलती है। अधिकांश ई-रिक्शा में तो नंबर प्लेट भी नहीं मिलती है। सरकार के निर्देश पर एक अप्रैल से अपंजीकृत ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन






इसे लेकर एआरटीओ सुदेश तिवारी ने 11 दिन में जिले की सड़कों पर फर्राटा भर रहे 111 ई-रिक्शों को सीज कर थानों में खड़ा करवाया है। वहीं नियमों की अनदेखी व ई-रिक्शा को मालवाहक के रूप में प्रयोग करने वाले 217 ई-रिक्शा का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के लोग वाहन संचालित करते हुए मिले तो चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही वाहन को भी एक साल के लिए जब्त कर लिया जाएगा।






उन्होंने ई-रिक्शा, ऑटो व सवारी वाहनों के चालकों को अपने वाहन के अगले शीशे पर काले रंग से वाहन की पंजीकरण संख्या, पंजीयन की तिथि, वाहन स्वामी व चालक का नाम, मोबाइल नंबर, लाइसेंस संख्या व वैद्यता लिखना अनिवार्य है।

इससे यात्रियों को वाहन चालक के बारे में जानकारी रहेगी। साथ ही अपराध पर भी अंकुश लगेगा। चेकिंग अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed