फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11,000 rupees stolen from the pocket of an elderly man returning after selling a goat

Auraiya News: बकरी बेचकर लौट रहे बुजुर्ग की जेब से 11 हजार रुपये पार

Sat, 07 Feb 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
11,000 rupees stolen from the pocket of an elderly man returning after selling a goat
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को जेबकतरों ने एक बुजुर्ग बकरी पालक को लिफ्ट देकर उनकी जेब पड़े 11 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रास्ते में पीड़ित को छोड़कर भाग गए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के जरिये बदमाशों की पहचान में जुटी है।
गांव उदनकपुर गुरुखुर्दा निवासी इंदल शुक्रवार सुबह अपनी बकरी बेचने बिधूना बाजार गए थे। 11 हजार रुपये बकरी बेचकर मिले रुपये जेब में रखकर इंदल दिबियापुर तिराहे के पास एक दुकान पर जलपान करने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अछल्दा जाने का रास्ता पूछने के बहाने बातों में फंसा लिया।
पीड़ित के अनुसार युवकों ने उन्हें गांव तक छोड़ने का भरोसा दिया और बाइक पर बैठा लिया। अछल्दा मार्ग पर गांव सराय प्रथम के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे युवकों ने लघुशंका का बहाना बनाया और इंदल को नीचे उतार दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, युवक तेजी से बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

बाइक सवारों के जाने के बाद जब इंदल ने अपनी जेब में हाथ डाला, तो उसमें रखे 11 हजार रुपये पार मिले। जेब कटी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed