{"_id":"5a4140444f1c1b8d698c3c11","slug":"101514225732-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानू पालीवल अध्यक्ष तो विजय तिवारी बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानू पालीवल अध्यक्ष तो विजय तिवारी बने मंत्री
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा(औरैया)। कस्बे के व्यापार मंडल का चुनाव व्यापारियों ने सर्व सम्मति से किया। जिसमें रानू पालीवाल को अध्यक्ष तथा विजय तिवारी को मंत्री को बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए रानू पालीवाल तथा मंत्री पद पर विजय कुमार तिवारी उर्फ मंटू तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया। सर्वसम्मति से चयन के बाद सभी व्यापारियों ने अध्यक्ष व मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष रानू पालीवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका निर्वाहन करेंगे। यदि किसी भी व्यापारी एवं दुकानदार को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी होती है तो वह निसंकोच मुझे मिलकर या फोन पर बताए तो उस दुकानदार की मदद के लिए में हर संभव तैयार रहूंगा।
नवनिर्वाचित मंत्री विजय कुमार तिवारी उर्फ मंटू ने भी सभी सदस्यगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 35 सालों से मंत्री पद पर आसीन नरेश चंद्र गुप्ता ने अपने स्वास्थ्य की असमर्थता के कारण मुझे मंत्री पद सौंपा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीप्रकाश वर्मा, नरेशचंद्र गुप्ता, सुभाषचंद्र गुप्ता, गौरव रंजन गल्ला आढ़ती, राजेश शाक्य, विवेक पोरवाल, सानू खान, प्रमोद प्रजापति, अरुण सक्सेना, दयाराम प्रजापति, जगदीश चंद्र भदौरिया, विजय गुप्ता, पप्पू बाथम, हिमांशू गुप्ता, रविंद्र कटियार समेत लगभग दो सैकड़ा से अधिक दुकानदार मौके पर मौजूद रहे।