फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 19 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
उरई। जिले में इस बार कम बारिश की वजह से सूखे जैसे हालात हो गए है। सर्दियों में भी जिले के सैकड़ों हैंडपंप पानी देना छोड़ गए है। इस स्थिति को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान के अधिकारियों ने जिले में पेयजल से संबधित समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए कंट्रोल रुप के गठन के साथ साथ व्हाट्सएप व टोल फ्री नंबर भी जारी किए है। जिससे कि लोगों को जल्द से जल्द पेयजल समस्या से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन


बताते चले कि इस बार जिले पिछले साल की अपेक्षा काफी कम बारिश हुई है। बारिश कम होने से जिले में सूखे के हालात हो गए है। अभी से ही गांव से लेकर शहरों तक में लोग बूंद बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले की नहरों में पानी न होने से किसानों को सिंचाई संकट से जूझना पड़ रहा है। वही भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में इस वर्ष वाटर लेबिल करीब 20 फि ट नीचे चला गया है।
विज्ञापन


इससे जिले के अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी शहरी क्षेत्रों में हो रही है। शहरी क्षेत्र के हाल यह है कि लगभग सभी हैंडपंपों में जल संस्थान को दो से तीन पाइप अतिरिक्त डालने पड़ रहे है। वाटर लेबिल गिरने से आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने जलसंस्थान के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए। निर्देश मिलते ही जल संस्थान ने तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए जहां विभाग में कंट्रोल रूम की स्थापना की, तो वहीं विभाग ने हेल्प लाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं जिनमें निर्देश दिए गए है कि हर हाल में 24 घंटे के अंदर खराब हैंडपंपों को ठीक किया जाए। जिससे कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो सके।


24 घंटे में होगा शिकायतों का निस्तारण
जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार आर्या का कहना है कि जिले के शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम के साथ हेल्प लाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं उन शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण करने का निर्देश है। अगर किसी भी शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा के अतिरिक्त होता है उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पालिका व पंचायतों में पेयजल की स्थिति
पानी की टंकियां - 71
शहरी क्षेत्र में कुल हैंडपंप - 2924
शहरी क्षेत्र में नलकूप - 79
ग्रामीण क्षेत्र में नलकूप - 46

इन नंबरों पर करें शिकायत
टोल फ्री नंबर - 05162-252395
व्हाट्सएप नंबर - 8795864085


- जल संस्थान ने जारी किया हेल्पलाइन व व्हाट्सएप नंबर
- समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए बनाया गया कंट्रोल रु म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed