Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 years imprisonment for physically harassing a minor

Auraiya News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास

Sat, 03 Aug 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for physically harassing a minor
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित घर में सीढ़ी लगाकर घुसकर एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी अनूप कुमार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) मनराज सिंह ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


सात वर्ष पहले का यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 18 अप्रैल 2017 की रात में घर के बाहर लेटा था। उसकी पत्नी एक शादी में शामिल होने कानपुर गई थी। घर के अंदर उसकी नाबालिग चार बेटियां सो रहीं थीं। रात करीब दो बजे मोहल्ले का एक लड़का अनूप कुमार एक सीढ़ी लगाकर उसके घर में उतर आया और उसकी 16 वर्षीय पीड़िता बेटी को छत पर ले गया और दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर वादी छत पर पहुंचा तो मौके पर ही आरोपी पकड़ा गया। थाने में रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने विवेचना की तथा अनूप कुमार के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम व दुष्कर्म की धारा में आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। यह मुकदमा विशेष न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) में चला। अभियोजक ने कठोर दंड देने की बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश मनराज सिंह ने निर्णय सुनाया। उन्होंने अभियुक्त अनूप कुमार को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट ने प्रस्तुत मामले में जमा कराई गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया। दोषी अनूप कुमार को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed