फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 poles toppled by storm and rain; power out in over 140 villages.

Auraiya News: आंधी-बारिश से 10 पोल गिरे, 140 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल

Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 poles toppled by storm and rain; power out in over 140 villages.
फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : थाना द​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग
औरैया। सहार और दिबियापुर क्षेत्र में आंधी-पानी के कारण देर रात करीब 10 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 140 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

रातभर बिजली गुल रहने के कारण भीषण उमस में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह होते-होते ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया।
शुक्रवार की रात सहार क्षेत्र में पुर्वा सुजान विद्युत उपकेंद्र को असेनी पावर हाउस से जोड़ने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन का पोल सहार पेट्रोल पंप के पीछे अचानक गिर गया। घटना रात करीब 10 बजे की है, इससे पुर्वा सुजान पावर हाउस की सप्लाई ठप हो गई। रात के अंधेरे के कारण समय पर फॉल्ट का पता नहीं चल सका। इससे मरम्मत कार्य सुबह ही शुरू हो पाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जेई आफताब आलम के निर्देशन में लाइनमैनों ने जेसीबी मशीन की मदद से गिरे हुए पोल को दोबारा खड़ा किया। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत ठप रहने से सहार क्षेत्र के मल्हौसी, पुरवा सुजान, भीखा पुरवा, पटना, नयापुरवा, मटेरा, तरापुरवा, सहार, गोपालपुर, पुर्वारावत, पुर्वा जैन, पुरवा दानशाह और शहबाजपुर सहित करीब 100 गांवों में रातभर ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र में भी शाम छह बजे से ही बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के रामगढ़, हरचंदपुर, खरगपुर, गहेसर, दखनाई, कन्हों, मन्नो, आशा पुरवा और बालेपुरवा सहित 40 गांवों के लोग पूरी रात अंधेरे में काटने को मजबूर हुए। अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए अटसू फीडर से लाइन को जोड़कर वैकल्पिक रूप से कुछ गांवों की सप्लाई शुरू कराई गई है, बाकी बचे स्थानों पर काम जारी है। अलग-अलग जगह 10 पोल गिरे हैं।

----
जिले में आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 10 विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभाग की टीमें सुबह से ही मौके पर मुस्तैद हैं। कई प्रभावित स्थानों पर पोल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी गांवों में सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता दिबियापुर, विद्युत

----
पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव
फफूंद। क्षेत्र के केशमपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बैहारी गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे पांच दिन से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
बीती पांच जुलाई की दोपहर गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से गांव अंधेरे में है। बिजली न होने से पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण ओमकार पाठक, संजीव पाठक, जगदीश दुबे, सुमित तिवारी, अनिल राजपूत और राजू तिवारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई लेकिन अब तक उसे नहीं बदला गया। (संवाद)

फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद

फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग

फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद

फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग

फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद

फोटो -10- विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed