फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 lakh jewelry, cash stolen from four houses

चार घरों में चोरी, पांचवें घर से गाजर हलवा खा गए चोर

Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 lakh jewelry, cash stolen from four houses
फोटो-04एयूआरपी-15- चोरी गए सामान के बाद रोती महिला। संवाद - फोटो : AURAIYA
आयाना/मुरादगंज। आयाना थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव में चोरों ने चार घरों से करीब 10 लाख की जेवर, नकदी पार कर दी। पांचवें घर में जब चोरों को कुछ नहीं मिला तो वे रसोई में रखा गाजर हलवा खा कर भाग निकले। शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पांचों गृहस्वामी व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव निवासी श्रीकृष्ण चौहान, राम सिंह, विद्यासागर व मूलचंद्र के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। श्रीकृष्ण की बहू वंदना ने बताया कि वह दो दिन पहले दिल्ली से आई है। गुरुवार रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी पीछे के रास्ते में चोर घर में घुसे व दो हजार की नकदी के अलावा पायल, अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रामसिंह ने बताया कि उनकी छत श्रीकृष्ण चौहान की छत से जुड़ी हुई है। छत के रास्ते चोर घर से घुसे और जेवर व दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। विद्यासागर ने बताया कि चोर घर से जेवर व 15 हजार रुपये नकद समेट ले गए। मूलचंद्र ने बताया कि वे छह भाईयों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के जेवर एक ही कमरे में रखे थे। चोरों ने बक्सा तोड़कर छह जोड़ी झुमकी, तीन जंजीर, नौ अंगूठी, छह मंगलसूत्र व पांच हजार रुपये नकद समेत आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने गांव के कल्लू के घर को निशाना बनाया।

कल्लू के मुताबिक जब चोरों को कुछ नहीं मिला तो वे रसोई में रखा गाजर का हलवा ही खा गए। शुक्रवार सुबह जब पीड़ितों ने घरों में रखा सामान बिखरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मूलचंद्र के घर से चोरों का हथौड़ा व सरिया मिला है। अयाना थानाप्रभारी श्रीकेश भारती का कहना है कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

फोटो-04एयूआरपी- 13चोरी के संबंध में पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-04एयूआरपी- 13चोरी के संबंध में पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed