फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 hospitals found running without standards

मानक विहीन चलते मिले 10 अस्पताल चिह्नित

Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 hospitals found running without standards
औरैया। जिले में पंजीयन और मानकों के बिना काफी संख्या में अस्पताल संचालित हो रहे हैं। अब शासन स्तर पर हो रही सख्ती के बाद छापा मारकर विभाग ने 10 से अधिक ऐसे अस्पताल चिह्नित किए हैं। विभाग ने इन अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे निजी अस्पताल संचालकों पर काफी समय से स्वास्थ्य विभाग मेहरबान रहा है। यही कारण है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आधा सैकड़ा से अधिक अस्पताल, क्लीनिक ऐसे हैं, जो मानकों को दरकिनार कर संचालित किए जा रहे हैं। अब शासन स्तर पर ऐसे मामलों की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी जाने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीपी शाक्य के नेतृत्व में अभियान चला। इसमें अछल्दा, ऐरवाकटरा, बिधूना, अजीतमल, बेला, दिबियापुर, औरैया शहर में कई अस्पताल मानक विहीन और बिना पंजीयन के चलते मिले। विभागीय अधिकारियों की ओर से इन्हें नोटिस दिए 15 दिन गुजर चुके हैं। अस्पताल संचालकों की ओर से जवाब नहीं आया और न नोडल अधिकारी स्तर पर कोई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की गई। एक बार फिर से उच्चाधिकारियों का दबाव बना तो स्वास्थ्य विभाग 10 से अधिक अस्पतालों को रडार पर रखते हुए कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि बिना लाइसेंस और मानकविहीन अस्पताल संचालन को लेकर लगातार छापा मारा जा रहा है। कई अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है। कुछ अस्पताल ऐसे थे, जहां प्रशिक्षित स्टाफ, डॉक्टर व मानक के अनुसार संसाधन नहीं मिले हैं। जवाब न आने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed