{"_id":"614f64428ebc3effe35c86b5","slug":"1-more-dengu-patient-found-auraiya-news-knp654452828","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का एक मरीज मिलने से संख्या हुई 18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का एक मरीज मिलने से संख्या हुई 18
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। कई गांवों में लोग बीमार हैं। वहीं डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को सैफई में भर्ती एरवाकटरा क्षेत्र के कुकरकाट निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद गांव पहुंचकर स्वास्थ्य टीम ने जांच शुरू की है।
पिछले कई दिनों से जिले में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।
इसके साथ ही कई गांवों में मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम लगातार इलाज कर रही है। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कुकराहट में बुखार पीड़ित एक युवक की सैफई में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के 18 मरीज हो गए हैं। जहां पर मरीज मिल रहे है, वहां स्वास्थ्य टीम जाकर जांच कर रही है। इसके साथ ही बीमार लोगों को दवा वितरित की जा रही है। (संवाद)